Showing posts with label झांसा. Show all posts
Showing posts with label झांसा. Show all posts

Sunday, October 23, 2016

झांसा

उसने अपने ब्वॉयफ्रेंड की कमर में हाथ डाल रखा था और ब्वॉयफ्रेंड ने उसके कंधे पर हाथ रखा हुआ था....दोनों बातें करते हुए चलते जा रहे थे....रास्ते में  लड़का उसके कानों में कुछ कहता तो वो शर्मा जाती...कभी कभी गुस्सा भी हो जाती...लेकिन ये गुस्सा ऐसा था जैसे उसमें कुछ प्यार भी शामिल हो....चलते चलते वो एक होटल में पहुंचे....मैनेजर से बात हुई उसे लड़के ने अपना क्रेडिट कार्ड दे दिया...मैनेजर ने उसे एक चाभी थमाते हुए कमरे का नंबर और होटल का फ्लोर बता दिया.....। 
प्रेमी युगल उसी तरह बांहों में बांहें डाले कमरे की तरफ बढ गए...। मद्धम रोशनी वाले कमरे में दाखिल हुए....औऱ फिर ये हल्की रोशनी अंधेरे में बदल गई...।
बाद में अंधेरा रोशनी में बदल गया....लड़का लड़की  अपने कपड़े दुरुस्त करने लगे...इस दौरान लड़की ने अपने ब्वॉयफ्रेंड से पूछा अब तो मुझ से शादी कर लोगे ना....
गर्लफ्रेंड के इस सवाल पर लड़का मुस्कुराया....उसकी मुस्कुराहट के पीछे शातिराना अटठाहस था....जैसे वो कह रहा हो....कैसा प्यार ... कैसी शादी....ये बेवकूफ लड़की कितनी आसानी से झांसे में आ गई..।